अररिया: अररिया समाहरणालय परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में चोर हुआ कैद
Araria, Araria | Mar 20, 2026 अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय परिसर से एक बार फिर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है ।सरकारी कार्यालय के सामने खड़ी बाइक चोर ने बेखौफ होकर चुरा ली, जिसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में चोर को बाइक पर बैठते और आराम से लेकर निकलते हुए साफ देखा जा सकता है।