महोबा: महोबा की सीमा से सटे चितहरी गांव में बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Nov 30, 2025 महोबा की सीमा से सटे चितहरी गांव निवासी कालीपत की 23 वर्षीय पत्नी मनता पाल रविवार समय तकरीबन 10 बजे हर के बाहर पानी भरने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।