देवबंद: देवबंद के भायला फाटक के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में मची अफरातफरी
देवबंद के भायला फाटक के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। इस घटना में ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेल अधिकारियों की शिकायत पर मुजफ्फरनगर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।