मुरैना नगर: मुरैना: पानी गर्म करते समय करंट लगने से आटा मिल संचालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
मुरैना शहर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से शोक छा गया।शहर के आजाक थाना के पास रहने वाले 55 वर्षीय आटा मिल संचालक जितेंद्र सिंघल आज नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहे थे,तभी करंट लग गया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिवार गहरे सदमे में है।सभी लोग स्तब्ध रह गए आज।