मुरैना नगर: महाशिवरात्रि पर मुरैना के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुरैना में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा।तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।भक्तों ने जल,दूध,बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया।कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा की,वहीं मंदिरों में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक से पूरा शहर भक्तिमय बना।