अंग्रेजी नववर्ष पर गुना सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध हनुमान टेकरी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह 7 और शाम 6 बजे विशेष आरती हुई। प्रशासन की पुख्ता तैयारियों और कलेक्टर व एसपी की निगरानी में व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। झूलों व दुकानों से मेले जैसा माहौल दिखा।