लोहरदगा: नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित अनिल उरांव ने युवाओं से संवाद कर रोजगार व सुरक्षा पर दिया ज़ोर
लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान को धार दे दी है। मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने के लिए उम्मीदवार लगातार डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव ने शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे युवाओं और महिलाओं के साथ संवाद करते हुए अपने चुनावी विजन को विस्तार से रखा।