मदनपुर: थाना क्षेत्र से मारपीट की आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार, शराबी भी भेजा गया जेल
मदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली घटना कठवर टोले बंगला की है, जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। थाना में कार्यरत एसआई अजय पासवान ने बताया कि कठवर टोले बंगला निवासी रविन्द्र महतो की पत्नी संगीता देवी को