फिरोज़ाबाद: 44 दिन में दरिंदगी का फैसला: थाना नारखी में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के केस में मुख्य आरोपी को उम्रकैद-एसपी सिटी
एसपी सिटी ने बुधवार देर शाम 7 बजे क़रीबन प्रेस वार्ता में में थाना नारखी क्षेत्र में 17 जून को हुई 8 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने न्याय की मिसाल पेश करते हुए महज 44 दिन में चारों आरोपियों को सजा दिलवा दी। मुख्य आरोपी कौशल को आजीवन कठोर कारावास (अंतिम सांस तक) व ₹1.40 लाख के अर्थदंड से दंडित किया गया।