बक्सर: दर्शनशास्त्र विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के दर्शनशास्त्र विभाग में बुधवार को स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता बुधवार को 12:00 से 1:00 तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रास बिहारी शर्मा, डॉ अवनीश कुमार पांडे समेत अन्य विभाग अध्यक्ष शामिल रहे।