खुर्पाताल क्षेत्र में गुलदार ने पालतू करीब एक दर्जन बकरी को मार दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत बनी है। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार मृत बकरी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। शनिवार सात बजे क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां क्षेत्र में घात लगाकर बैठे गुलदार ने बकरियों के समूह पर हमला कर उन्हें मार दिया। इसी बीच लोगों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग लिया।