नेशनल हाईवे-30 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिछिया न्यायालय के पास आज मंगलवार की शाम 4 बजकर 45 मिनट पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर को भी काफी नुकसान पहुँचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी गति में था। जैसे ही वह