कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र स्थित टेलीकॉम शॉप का शटर तोड़कर 3 लाख की चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
बिठूर रोड स्थित टेलीकॉम शॉप का शटर तोड़ कर 3लाख का माल पार करने वाले गिरोह के 3 मेंबरों को बिठूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं 4 आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। DCP वेस्ट ने मंगलवार 2बजे गिरोह लग्जरी कार में सवार होकर घरों की रेकी करता था,इसके बाद वारदात को अंजाम देता था।गिरोह के मेंबरों ने चोरी करने के लिए 28सौ रुपए में स्विफ्ट डिजायर कार बुक की थी।