गोपालगंज: गोपालगंज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अधिवेशन का समापन 'नगर परिक्रमा' के साथ हुआ
गोपालगंज में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी अधिवेशन का समापन सोमवार को भव्य नगर परिक्रमा के साथ हुआ। नगर परिक्रमा शहर के वीएम फील्ड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और हाथों में तख्तियां लेकर भोजपुरी भाषा की गरिमा बचाने का संदेश दिया। इसकी जानकारी सोमवार को शाम 5