पटना ग्रामीण: बाढ़ सर्वेक्षण के दौरान सांसद तारिक अनवर को ग्रामीणों द्वारा कंधे पर उठाने के वीडियो पर JDU ने साधा निशाना
बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण के दौरान कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल फुटेज में ग्रामीणों ने सांसद को कंधों पर बैठाकर पानी भरे रास्ते से पार कराया। इस वीडियो पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “वह वरिष्ठ सांसद हैं और उनका लंबा संसदीय जीवन रहा है।