उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र के जमुनिहा बगर रोड पर बुधवार दोपहर 2 बजे हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों से निकलकर एक विशाल अजगर अचानक सड़क पर आ गया। अजगर को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इसी दौरान जमुनिहा गांव निवासी सुभाष निषाद ने साहस दिखाते हुए बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अजगर को काबू में कर लिया और लोगों की सुरक्षा के