सिरोंज: नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र मे उत्साह के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व,महिलाओं ने पूजा अर्चना कर किए भुजरिया विसर्जन
Sironj, Vidisha | Aug 20, 2024 सावन में रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कंजलिया भी कहते हैं। गेहूं को बांस की छोटी छोटी डलिया में बोया जाता है। रोज इनकी पूजा की जाती है, फिर रक्षाबंधन के दिन इनको राखी भी बांधी जाती है। यह परंपरा अब सिर्फ गांवों और छोटे शहरों में बची है।इसके बाद इनको बड़ी सी डलिया में रखकर महिलाएं तालाब, नदी में विसर्जन करने जाती है।