सिरोंज: ग्राम पंचायत छापू में कच्चे मकान से सर्प मित्र ने ज़हरीले सांप का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Sironj, Vidisha | Aug 20, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छापू स्तिथ एक मकान से सर्प मित्र परवेज ने जहरीले इंडियन कोबरा सर्प का रेस्क्यू किया।परवेज ने बताया की रहवासी ने सर्प निकलने की सूचना दी थी।इसके बाद मौके पर जाकर सर्प का रेस्क्यू किया गया।वहीं रेस्क्यू के बाद सर्प को वनकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।