बिनौली थाना क्षेत्र के दोझा गांव में 5 दिन पूर्व 3 घरों में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। चोरों ने गुलजार मिस्त्री, समसु और गुल्लू के घरों से कीमती जेवरात और नकदी चुराई है। चोरों ने गुलजार पुत्र हनीफ के मकान में दीवार तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी थी।