हरनावदाशाहजी। कस्बे का वातावरण गुरुवार को पूरी तरह आध्यात्मिक उल्लास में डूब गया, जब मेला मैदान स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ दिव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस होने से सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया। दूरदराज़ के गांव