भगवानपुर: इकबालपुर में सड़क पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर में लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले हरचंदपुर माजरा निवासी जॉनी पुत्र कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जॉनी लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। पुलिस ने जॉनी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने जॉनी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।