भानपुरा: धान मंडी में गौसेवकों द्वारा नंदी का सफल उपचार
भानपुरा नगर की धान मंडी में आज गौसेवकों ने एक घायल नंदी महाराज का सफल उपचार किया। कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि मंडी परिसर में एक नंदी घायल अवस्था में घूम रहा है। इस पर आज स्थानीय गौसेवक मौके पर पहुंचे और नंदी के घायल पैर का उपचार किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नंदी को काबू में लाकर उसका घाव साफ किया गया और आवश्यक दवा लगाई गई।