रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता और ST-SC थाना विवाद पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ वकील फर्जी मामलों में दबाव बनाने के लिए थाने पहुंचे और महिला वकीलों द्वारा FIR दर्ज कराने में जबरदस्ती की जा रही थी। पुलिस एसोसिएशन ने कहा कि बिना जांच के थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई न की जाए।