पूरनपुर: साहूकारा लाइनपार में बिजली पोल न होने से उपभोक्ता परेशान, लकड़ी के खंभों के सहारे सप्लाई लेने को मजबूर
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली में बिजली के पोल काफी दूरी पर होने की वजह से उपभोक्ता काफी दूर से केबिल डालकर अपने घरों तक बिजली पहुंचाने को मजबूर हैं। कई जगह लोगों ने अस्थायी व्यवस्था के तहत लकड़ी के खंभे लगाकर काम चला रहे हैं।