मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे से इटारसी के साईं कृष्णा रिसोर्ट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के सशक्तिकरण, गुणवत्ता सुधार तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के उद्यमी शामिल हुए।