अडकी: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा खूंटी जिले के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया
भारतीय मौसम विभाग के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा खूंटी जिले के लिए 17 जून को जारी मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, खूंटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक राजन चौधरी ने बताया कि आगामी 18 से 22 जून के बीच जिले में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।