उनियारा में गलवा पुलिया से अनियंत्रित होकर एक कार नीचे गिर गई। सोमवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कार अनियंत्रित होकर गलवा पुलिया से नीचे गिरने पर कार में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई रतन लाल ने घायलों को उपचार के लिए उनियारा अस्पताल में भर्ती कराया।