पीपराकोठी थाना परिसर में बुधवार जनतादरबार के दौरान अधिकारियों को एसपी द्वारा दिए निर्देशो का अनुपालन गुरुवार से शुरू हो गया। सुबह 7 बजे थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार से सभी आवेदनों की जांच कर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार मे कुल 25 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमे ज्यादातर जमीनी विवाद का था। लोग थाना की व्यवस्था की सराहना की।