भोरे थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवका सेमरा गांव में कार्रवाई कर चोरी कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस के अनुसार भोरे थाना में 24 जुलाई 2025 को अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई।