कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जंहा उन्होने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। और डीएम के नाम ज्ञापन अधिकारियों को दिया। ज्ञापन में किसानों के गन्ना का भुगतान, खाद की कमी, और किसानों के भूमि सम्बन्धित कागजो में कमियों की समस्या को खत्म करने की मांग की। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली।