छिबरामऊ: धरामाई गांव की 6 वर्ष की साक्षी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों ने कराया भर्ती
छिबरामऊ के सौरिख थाना क्षेत्र के धरामाई गांव की रहने वाली 6 वर्ष की साक्षी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर जिससे साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती। हालांकि यह घटना मंगलवार की दोपहर 1:45 की बताई जा रही जब छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी तभी हुई हादसे का शिकार