गौरिहार: मंत्री दिलीप अहिरवार ने नेत्रहीन कन्या के विवाह में की आर्थिक मदद, पेश की मानवता की मिसाल
सरबई में वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने एक नेत्रहीन कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग देकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। बुधवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सरबई निवासी श्यामलाल कुशवाहा की पुत्री रोहिणी कुशवाहा की शादी आगामी 30 नवंबर को होने वाली है। रोहिणी जन्म से नेत्रहीन हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मंत्री अहिरवार को जब यह