रायपुर: रायपुर में फतेहगढ़ और हिम्मतगढ़ के पटवारियों के पदोन्नत होने पर भारतीय किसान संघ ने किया स्वागत
रायपुर तहसील क्षेत्र की फतेहगढ़ व हिम्मतगढ़ ग्राम पंचायत के पटवारी गिरिराज कारपेंटर एवं राकेश दांगी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति होने पर मंगलवार को शाम चार (4:00) बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत कर बधाई दी गई। किसानों ने कहा कि दोनों पटवारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों की समस्याओं पर काफी ध्यान दिया।