बरेली: बरेली कोर्ट ने 23 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को सुनाई 4 साल की सजा
बरेली कोर्ट ने 23 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी को सुनाई 4 साल की सजा।ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अदालत ने सुभाषनगर क्षेत्र निवासी 23 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोपी बिल्लू को दोषी करार देते हुए चार साल का सश्रम कारावास और 4,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।