बिसौली: फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Mar 30, 2026 बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को 3 बजे करीब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में निजामुद्दीन पुत्र भूरे खां और आसिफ पुत्र भूरे खां शामिल है।