जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकिनाथ देवघर मुख्य सड़क मार्ग जामा प्रखंड के मुडमाला गांव के आगे शुक्रवार 6:00 बजे के लगभग दुमका की ओर जा रही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।इस घटना में मोटरसाइकिल चालक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। खबर संकलन तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।