बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने रोहिनिया से शराब तस्करी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
रोहिनिया से शराब तस्करी के अभियुक्त को बंजरिया पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के रोहिनिया का देवा मुखिया है। जिसके ऊपर बंजरिया थाना में शराब तस्करी का प्राथमिकी दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई,जो कई माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।