करनाल: हांसी रोड पर गोगड़ीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क में गड्ढा होने से ई रिक्शा बीच सड़क पलटा, टला बड़ा हादसा
Karnal, Karnal | Feb 10, 2024 हासी रोड पर गोगड़ीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण एक ई रिक्शा गड्ढे से टकराकर बीच सड़क पलट गई। जिसे एक बड़ा हादसा होते-होते टला। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा चालक को बाहर निकालकर ई रिक्शा को सीधा किया। उपरोक्त स्थल के लोगों ने सड़क को प्रशासन से गड्ढा मुक्त करने का अनुरोध किया गया है।