करनाल: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग से गरीब ई रिक्शा वाले की ई-रिक्शा हुई चोरी, पुलिस में दी गई शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 9, 2024 कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग से गरीब ई रिक्शा वाले की ई-रिक्शा चोरी हो गई । जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दी गई । रिक्शा के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के बीमार सदस्य का खाना देने के लिए आया था । और जैसे ही खाना देकर नीचे उतरा तो रिक्शा गायब थी। उसके द्वारा पुलिस प्रशासन से ई रिक्शा ढूंढने की गुहार लगाई गई।