इटारसी बस स्टैंड का एक वीडियो शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सामने आया है। वीडियो सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र का है जहां बस संचालकों की मनमानी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।प्रत्यदर्शी के अनुसार निर्धारित स्थान खाली होने के बावजूद, कई बस चालक अपनी बसों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं और वहीं से यात्रियो को चढ़ाते-उतारते है।