🚨 देवरिया ब्रेकिंग
डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डीएम ने विद्यालय में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, 100% नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक छात्र को निपुण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Deoria #DMDeoria #Inspection #SchoolInspection #Anganwadi #Education #UPNews #DeoriaSamachar #DeoriaPost #YogiAdityanath #DrShalabhManiTripathi
Salempur, Deoria | Jul 9, 2026