सदर थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी मनोज तिर्की की 12 वर्षीय पुत्री हलचल तिर्की को सोमवार शाम एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार किशोरी घर से अपने सहेली को उसके घर छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक सांप ने किशोरी के पैर में डस लिया।