छोटा आम्बोना स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में 15वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने डांस और ड्रामा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि संजय आनंद और जगदीश रवानी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की