मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया के तत्वावधान में पिछले वर्ष 25 दिसंबर को प्रारंभ की गई ‘नेकी की दीवार’ की प्रथम वर्षगांठ गुरुवार की शाम छह बजे तक हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम स्टेशन परिसर, खगड़िया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेकी