इटावा: बंगाली कॉलोनी में झुग्गियों में बसे लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर उन्हें बेघर होने से बचाने की लगाई गुहार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Etawah, Etawah | May 24, 2025 आज शनिवार सुबह 11 बजे बंगाली कॉलोनी की झुग्गी में वर्षों से बसर कर रहे करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी जनसमस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे, और उन्होंने DM शुभ्रांत कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि स्थानीय कुछ दबंग लोग उन पर जगह खाली करने का दबाव बना रहे हैं,और साथ ही कुछ नगरपालिका कर्मी भी बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे है। जबकि उक्त जगह केंद्र सरकार के अधीन है।