इटावा: कचहरी गेट के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने कार सवार को पकड़कर घायल को पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | May 24, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचहरी गेट के समीप शनिवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारदी। घटना में बाइक सवार अड्डा जालिम निवासी समर्थ यादव पुत्र गणेश कुमार घायल हो गये। वहीं थाना पुलिस ने कार सवार को पकड़कर थाने पहुँचाया। ओर घायल बाइक सवार का मेड़िकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जांच सुरु की हैं।