गैरतगंज: रामनवमी पर देवनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण
शनिवार रात करीब 8 बजे तहसील गैरतगंज के कस्बा देवनगर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा के आयोजन में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा एवं सांची विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. प्रभु राम चौधरी भी शामिल हुए। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आकर्षक झांकियों और सुसज