सब-जूनियर कराटे में विजय से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर हुआ रोशन। देवास में आयोजित 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नर्मदापुरम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरवी सराठे ने सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। आरवी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तकनीक और आत्मविश्वास के साथ अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।