छतरपुर में गहोई समाज द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय गहोई दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे समाज ने शादियों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को आठवें वचन के रूप में अपनाने की ऐतिहासिक पहल की। समारोह के दौरान चार विवाहों में वर-वधु को यह संकल्प दिलाया गया।