नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, ससुर और पड़ोसी पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, ससुर और पड़ोसी पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शनिवार 2 बजे आरोप लगाया कि, उसके पति रामशंकर का पड़ोस की एक महिला से अवैध संबंध है। रंगे हाथों पकड़े जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।